फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Peace Meal workers strike: Buses going to Chandigarh and Jalandhar gasped midway

पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल: चंडीगढ़ और जालंधर गई बसें बीच रास्ते में हांफी

Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Peace Meal workers strike: Buses going to Chandigarh and Jalandhar gasped midway
एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पीस मील वर्कर हड़ताल के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के 39 पीसमील कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल के चलते बुधवार को चंडीगढ़ जा रही और जालंधर से वापस आ रही निगम के हमीरपुर डिपो की दो बसें बीच रास्ते में ही हांफ गई। छह बजकर 20 मिनट पर हमीरपुर से चंडीगढ़ वाया गलोड़ जाने वाली बस बकारटी में खराब हो गई। इस बस में सवार यात्रियों के लिए निगम ने अन्य बस भेजी। इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में देरी हुई।
विज्ञापन

वहीं, जालंधर से वापस आ रही एक बस भी गलोड़ के पास खराब हो गई। जिसके यात्रियों को अन्य बसों में हमीरपुर पहुंचाया गया। उधर, हड़ताल के कारण पांच और रूट बंद हो गए हैं। इन रूटों में सुबह दस बजे हमीरपुर से लुधियाना, हमीरपुर से जयसिंहपुर, हमीरपुर से पटनौण, हमीरपुर से नेरी और हमीरपुर से संधोल रूट बंद हो गए हैं। आंदोलन का प्रभाव एचआरटीसी की यातायात सुविधा पर सीधा देखा जा रहा है। पिछले 17 दिनों से अपनी मांगों को लेकर टूल डाउन हड़ताल पर बैठे प्रदेशभर के एचआरटीसी पीस मील वर्कर अनुबंध पर लाने के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग सरकार से कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते एचआरटीसी की बसों की मरम्मत एवं रखरखाव में दिक्कत पेश आ रही है। वहीं रूटों पर जाने वाली बसों में भी तकनीकी खराबी आ रही है। पूर्व में एचआरटीसी के डेढ़ दर्जन रूटों पर बस सेवा ठप हो गई थी, अब बुधवार को पांच और रूटों पर बस सेवा ठप हो गई है। ऐसे में यात्रियों को इन बसों का लाभ नहीं मिलेगा। यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि पांच रूटों पर बसें बंद की गई हैं। करीब दो दर्जन रूटों पर हड़ताल के बाद बस सेवा बंद करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed