{"_id":"66c5c97064dd28091707670b","slug":"payal-first-in-verse-recitation-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134014-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में पायल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में पायल प्रथम
विज्ञापन
संस्कृत हमारी संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर : रचना
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला दिम्मी में संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य पर बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्याध्यापक सुमन कुमारी ने की। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए संस्कृत श्लोक उच्चारण और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान संस्कृत अध्यापिका रचना देवी ने कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर है। यह भाषा सबसे प्राचीन तथा समृद्ध है। इस भाषा के अंदर दुनिया का पूरा विज्ञान छिपा हुआ है। खगोलशास्त्र हो, वास्तुशास्त्र हो, शिल्प कला हो, अर्थ शास्त्र हो, इसमें असीम भंडार है। श्लोकोच्चारण में पायल प्रथम, विशाल द्वितीय, रियांश तृतीय, चित्रकला में विशाल प्रथम, अंकित द्वितीय और सविता तृतीय स्थान पर रहीं। संस्कृत अध्यापिका रचना देवी ने मुख्याध्यापक सुमन कुमारी तथा विज्ञान अध्यापिका अनुपमा शर्मा का भी इस योगदान के लिए धन्यवाद किया।