फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pay Rs 36 and get one kanal wheat crop insured

Hamirpur (Himachal) News: 36 रुपये चुकाएं और एक कनाल गेहूं की फसल का बीमा पाएं

Tue, 03 Dec 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Dec 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग के उपनिदेशक ने किसानों से किया फसल का बीमा करवाने का आह्वान
विज्ञापन

सभी कर्जदार किसानों का वित्तीय संस्थाएं खुद करवाएंगी बीमा
योजना के तहत जिले की सभी तहसीलें अधिसूचित, 15 तक करें आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्राकृतिक आपदा जैसे सूखा, बाढ़, जलभराव और ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए आरंभ की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ रबी सीजन 2024-25 के दौरान भी उठाया जा सकता है। गेहूं की फसल के बीमे के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 900 रुपये यानी 36 रुपये प्रति कनाल प्रीमियम देना होगा। इसकी बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर होगी।
इसी योजना के तहत वर्तमान रबी सीजन में गेहूं की फसल के लिए जिला हमीरपुर की सभी तहसीलें और उपतहसीलें अधिसूचित की गई हैं। जिले के किसान 15 दिसंबर तक अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना और उनकी आय को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अधिसूचित तहसीलों और उपतहसीलों में गेहूं की फसल उगाने वाले काश्तकार और बटाईदार सहित सभी किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। योजना के तहत सभी ऋणी किसानों को वित्तीय संस्थाओं की ओर से खुद ही बीमित किया जाएगा। यदि कोई ऋणी किसान योजना का लाभ नहीं उठाना चाहता है तो वह इस बारे में अपना घोषणा पत्र संबंधित बैंक शाखा में जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना ऋण वाले पात्र किसान अपना फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड और अपनी भूमि के कागजात सहित बीमा कंपनी के कार्यालय या नजदीकी लोक मित्र केंद्र, बैंक अथवा ऑनलाइन माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed