{"_id":"eb2895c32846ecfd3571b5adeb80830b","slug":"patwri-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी परीक्षा को बांट दिए गलत परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी परीक्षा को बांट दिए गलत परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, भोरंज (हमीरपुर)
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। भू अभिलेख विभाग की गलती परीक्षार्थियों पर भारी पड़ सकती है। उपमंडल भोरंज के करीब 718 युवाओं का पटवारी परीक्षा का केंद्र गलत दर्शाया गया है।
विज्ञापन
इंटरनेट पर दो परीक्षा केंद्रों का नाम गलत दर्शा दिया गया है। जिससे अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में है। विभाग ने रोल नंबर 123507 से लेकर 123724 तक के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र गलती से लक्ष्मी मेमोरियल स्कूल भोटी (भोरंज) की जगह भोटा दर्शा दिया है। जिससे युवा असमंजस की स्थिति में है। पटवारियों की परीक्षा सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इसके साथ ही 150532 से 151031 तक के रोल नंबर के लिए परीक्षा केंद्र का नाम गलत दर्शाया गया है। परीक्षा केंद्र का नाम भराड़ी लिखा गया है जबकि परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में नाम की गलती के कारण युवा भ्रमित हो सकते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी जिला बिलासपुर में है। परीक्षा केंद्रों के वितरण में हुई गलती से कई युवा परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं। हालांकि भू अभिलेख कार्यालय ने भोरंज उपमंडलाधिकारी को पत्र लिखकर गलती में सुधार करने के आदेश दिए हैं। जिससे कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित न हरे। लेकिन परीक्षा 25 नवंबर को होने से कई अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
भू अभिलेख विभाग से परीक्षा केंद्रों के नाम गलत दर्शाने की सूचना मिली है। गलती में सुधार करने के आदेश जारी किए गए हैं। सभी अभ्यर्थी भोटा के स्थान पर भोटी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के नाम को भरेड़ी समझें।
-एसके पराशर, एसडीएम भोरंज।