फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patriotic dance performance by the children

Hamirpur (Himachal) News: बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक नृत्य पेश किया

Thu, 01 Dec 2022 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Patriotic dance performance by the children
भारती पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारती पब्लिक स्कूल जंगल बैरी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में ग्राम पंचायत बैरी के प्रधान प्रीतम चंद ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर हुई। इस मौके पर पाठशाला के बच्चों ने भारतीय सेना और देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक नृत्य पेश किया। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के मूल्य विषय पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अंकित सूद ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा मुख्यातिथि ने स्कूल की रिपोर्ट की बहुत सराहना की। स्कूल प्रबंधन की शैक्षणिक गतिविधियों में दसवीं कक्षा की आन्या, नौवीं कक्षा की यामिनी, आठवीं की यामिनी भाटिया, सातवीं कक्षा के पूर्व स्याल, छठी कक्षा की रिया कुमारी, पांचवीं कक्षा के आरव स्याल, चौथी कक्षा की स्वीकृति, तीसरी कक्षा से अदिति, दूसरी कक्षा से वंशिका और पहली कक्षा से अनु आदि मेधावी बच्चों को इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed