फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients remained troubled for one and a half hour due to internet shutdown

Hamirpur (Himachal) News: इंटरनेट ठप होने से डेढ़ घंटा परेशान रहे मरीज

Tue, 17 Dec 2024 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Patients remained troubled for one and a half hour due to internet shutdown
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी कतारें।
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीपुर में इंटरनेट ठप होने से सोमवार को मरीजों को पर्ची बनवाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंटरनेट की पावर सप्लाई का प्लग ही निकाल दिया था। लंबे समय तक जब इंटरनेट बाधित रहा तो उसके बाद जांच में पता चला कि पावर प्लग निकाले जाने से इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज में आम दिनों के मुकाबले मरीजों की अधिक भीड़ होती है। मरीजों की भीड़ होने के साथ ही इंटरनेट के ठप पड़ जाने से डेढ़ घंटे तक मरीज परेशान हुए।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के पर्ची काउंटर पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे ही मरीजों की लंबी कतारें लग गई थीं। साढ़े आठ बजे से पर्चियां बनाने का कार्य मेडिकल कॉलेज में शुरू होता है। करीब साढ़े नौ बजे तक ऐसी समस्या बनी रही। पर्चियां नहीं बनने के कारण काउंटर परिसर में लंबी कतारें अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंच गईं। करीब 12 बजे तक लोग पर्ची बनवाने के लिए लाइनों में लगे रहे। हालांकि, इंटरनेट साढ़े नौ बजे ही बहाल हो गया था लेकिन लोगों की भीड़ इतनी अधिक थी कि उन्हें डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


समस्या की जानकारी देरी से मिली थी। समस्या का पता चलते ही समाधान के निर्देश दिए गए थे। गायनी ओपीडी के पास इंटरनेट का पावर प्वाइंट से प्लग निकाल दिया गया था। इस वजह से इंटरनेट की पावर सप्लाई कट हो गई थी। सप्लाई बहाल होने के बाद मरीजों को राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डाॅ. अजय शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed