फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients are upset due to not getting the test report on time

Hamirpur (Himachal) News: समय पर टेस्ट रिपोर्ट नहीं मिलने से मरीज परेशान

Thu, 28 Aug 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Patients are upset due to not getting the test report on time
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की लैब में टेस्ट रिपोर्ट लेने के लिए खडे़ लोग। संवाद - फोटो : mathura
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की लैब में मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही है। इस कारण मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर के भोजन का समय 1:30 से 2:00 बजे होने के बावजूद कर्मी कभी 2:30 तो कभी 2:45 बजे तक वापस पहुंच रहे हैं। इसके बाद रिपोर्ट मरीजों को दे रहे हैं। वहीं, मरीजों की अत्याधिक भीड़ होने के कारण मरीजों को रिपोर्ट देरी से मिल रही है। इसके बाद रिपोर्ट को चिकित्सक को दिखाने में अधिक समय लग रहा है।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 1000 से 1500 के करीब ओपीडी रहती है। काफी संख्या में लोग टेस्ट करवाते हैं। पहले टेस्ट के लिए लोगों को भीड़ में पंक्तियों में लगना पड़ता है। उसके बाद लैब कर्मियों की ओर से समय पर रिपोर्ट नहीं देने के कारण मरीजों का दर्द और बढ़ जाता है। दूर से आने वाले लोग अत्याधिक प्रभावित होते हैं। रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाने के बाद गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है।
विज्ञापन

मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि समय पर टेस्ट रिपोर्ट देना सुनिश्चित की जाए। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों को समय पर टेस्ट रिपोर्ट मिले, ताकि उन्हें दिक्कतें न झेलनी पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed