फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients are forced to get their slips cut in the cold wind under a tin roof.

Hamirpur (Himachal) News: टीन की छत के नीचे ठंडी हवा के बीच पर्चियां कटवाने को मजबूर हैं मरीज

Fri, 02 Feb 2024 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Patients are forced to get their slips cut in the cold wind under a tin roof.
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बाहर बैठे कर्मचारी। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को टीन की छत के नीचे ठंडी हवा में बाहर खड़े होकर ही पर्चियां कटवानी पड़ रही हैं। भयंकर ठंड में पर्चियों के लिए बाहर खड़ा होना मरीजों के लिए मुश्किल हो गया है। पर्ची बनाने के लिए मरीजों की कतारें लगी रहती हैं। ऐसे में घंटों तक इतनी ठंड में खड़े होना मरीजों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं, पर्ची पर मुहर और तापमान चेक कर लिखने के लिए बाहर कर्मचारी बैठाए हैं। ऐसे में उनके लिए भी दिक्कत बनी हुई है। मरीजों सुषमा, सुरेश, कामिनी, सलोचना, मुकेश, प्रेम आदि ने कहा कि बाहर ठंडी हवा चल रही है और यहां खड़े होकर ही पर्चियां बनानी पड़ रही हैं। इस कारण खासी दिक्कत हो रही है। अंदर कैश काउंटर होने के कारण जगह नहीं है। ऐसे में इस समस्या का हल किया जाए। लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान बेहद जरूरी है। सर्दियाें के मौसम में हर दफा दिक्कत पेश आती है। ऐसे में इस समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। पर्चियां काटने के लिए इंडोर में व्यवस्था की जाए ताकि मरीज और तीमारदार परेशान न हों।
विज्ञापन

कोट
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि ऊपर टीन की छत है। मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed