फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patience broke down... People blocked the Nohli bridge after not getting gas cylinders.

Hamirpur (Himachal) News: सब्र का टूटा बांध... गैस सिलिंडर न मिलने पर लोगाें ने नोहली पुल पर किया चक्का जाम

Thu, 02 Apr 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Patience broke down... People blocked the Nohli bridge after not getting gas cylinders.
गैस सिलिंडर न मिलने पर नोहली पुल पर जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस कर्मी लोगों से बातचीत करते हुए। स्
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर उपमंडल में बुकिंग करवाने के बाद भी गैस सिलिंडर न मिलने पर बुधवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने गैस सिलिंडर न मिलने के विरोध में नोहली पुल के पास सुजानपुर-हमीरपुर सड़क पर एक घंटे तक चक्का जाम रखा।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौक पर पुलिस भी पहुंची और काफी समझाने के बाद लोग शांत हो पाए। करीब एक घंटे बाद जाम को खुलवाया गया। बुधवार को करीब लगभग 11:30 बजे लोग गैंस एजेंसी के समीप इकट्ठा हुए। इस दौरान लोगों की भीड़ सड़क तक पहुंच गई और गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने गैस एजेंसी संचालक पर अनदेखी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी का वाहन सिलिंडर लेकर उसी सड़क से गुजरता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। बुकिंग के दो माह बाद भी उन्हें घरेलू सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोग सिविल सप्लाई सुजानपुर की गैस एजेंसी से कुछ दूरी पर ही नोहली पुल के पास एकत्रित हुए थे, ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर नियम अनुसार सप्लाई दी जा रही है। कोई भी दिक्कत न आए, उसके लिए विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। -शिवराम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति मामले विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article