{"_id":"6a63c28462bbb94e010ec59e","slug":"passengers-inconvenienced-by-suspension-of-hamirpur-shimla-bus-service-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-202067-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-शिमला बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-शिमला बस सेवा बंद होने से यात्री परेशान
Sat, 25 Jul 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। हमीरपुर बस अड्डे से शिमला के लिए सुबह संचालित होने वाली बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले यह बस हमीरपुर से सुबह 5:15 बजे और पट्टा से सुबह 6:15 बजे रवाना होती थी।
आईजीएमसी पहुंचने वाले यात्रियों के लिए यह बस काफी सुविधाजनक थी। बस सेवा बंद होने से लंबलू, सरली, चमनेड़, डेरा परोल सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
कई यात्री बस सुविधा लेने के लिए हमीरपुर पहुंचते हैं, जबकि कई रास्ते में बस का इंतजार करते हैं। इससे न केवल उनका समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि निजी कार्यालयों, अस्पतालों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए समय पर पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में अनुराग, विजय, अजय, प्रकाश आदि ने बताया कि सुबह की बस सेवा उनके लिए बेहद सुविधाजनक थी। यात्रियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन से जनहित को देखते हुए इस बस सेवा को पुनः शुरू करने की मांग की है।
एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने बताया कि बस सुविधा को पुनः शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यात्री परेशान न हों।