{"_id":"6aa455dec7e96bc04a05579f","slug":"participation-of-the-entire-society-is-necessary-for-de-addiction-garg-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-208037-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्ति के लिए पूरे समाज की भागीदारी जरूरी : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्ति के लिए पूरे समाज की भागीदारी जरूरी : गर्ग
Sat, 12 Sep 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
होटल हमीर में आयोजित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला मे
हमीरपुर। नशे को रोकना केवल सरकार, पुलिस और प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की जिम्मेदारी है। यह कभी भी हमारे घर में दस्तक दे सकता है। यह बात एडीसी अभिषेक गर्ग ने होटल हमीर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कही।
उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ने और इसकी मांग खत्म करने के लिए जिले की सभी एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन जिला को पूरी तरह नशामुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक का सक्रिय योगदान जरूरी है।
राष्ट्रीय कार्य योजना एनएपीडीडीआर के तहत आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं विजय कुमार और पंकज पंडित ने नशे के कारणों, बचाव और उपचार के उपायों के साथ इसके स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक और सामाजिक प्रभावों की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने विभाग की जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यशाला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, उद्योग और नशा उन्मूलन अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।