{"_id":"6931db5cc5f5617b9207ac3c","slug":"parking-could-not-be-made-in-sujanpur-vehicles-are-being-parked-arbitrarily-in-the-market-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-175710-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में नहीं बन पाई पार्किंग, बाजार में मनमर्जी से पार्क हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में नहीं बन पाई पार्किंग, बाजार में मनमर्जी से पार्क हो रहे वाहन
Fri, 05 Dec 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर बाजार में बेतरतीव तरीके से पार्क हुए वाहन। संवाद
सुजानपुर(हमीरपुर)। मुख्य बाजार सुजानपुर में पार्किंग व्यवस्था को प्रशासन ठोस योजना नहीं बना पाया है। हालात ऐसे हैं कि बाजार में प्रतिदिन बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क हो रहे हैं, जिससे बाजार में जाम की स्थिति बनी हुई और हादसों का खतरा रहता है।
शहर में बाहर से आने वाले लोगाें को वाहन पार्क करने की कोई भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को मजबूरन सड़क के साथ नो पार्किंग जोन में गाड़ियों को खड़ा करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से सुजानपुर में टैक्सी चालकों के साथ-साथ ट्राला जीप को लेकर चौगान किनारे पार्किंग को लेकर स्टैंड तय किए गए हैं, लेकिन निजी वाहनों को पार्क करने के लिए कोई भी उचित व्यवस्था नहीं है।
ऐसे में शहर में प्रतिदिन नो पार्किंग जोन और सार्वजनिक स्थानों में बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने प्रशासन से बाजार में पार्किंग स्थान चिन्हित करने की मांग की है, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
कोट
नगर परिषद की बैठक में पार्किंग स्थल को ठेके पर आवंटित करने का प्रस्ताव डाला गया है। इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। -रमन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, सुजानपुर