{"_id":"69fa4e8918fb0401a50a4e83","slug":"parents-will-know-why-and-how-smc-elections-are-held-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-192517-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अभिभावक जानेंगे क्यों और कैसे होता है एसएमसी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अभिभावक जानेंगे क्यों और कैसे होता है एसएमसी चुनाव
Wed, 06 May 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 06 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में छह मई को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) चुनाव को लेकर जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को एसएमसी की भूमिका, चुनाव प्रक्रिया और उनकी भागीदारी के महत्व के बारे में जानकारी देना है। कार्यक्रम न केवल स्कूल परिसरों में लाइव प्रसारित किया जाएगा बल्कि अभिभावक मोबाइल फोन के माध्यम से भी ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना है। अक्सर एसएमसी चुनाव में अभिभावकों की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रहती है जिसका सीधा असर स्कूलों के विकास और पारदर्शिता पर पड़ता है। कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले अभिभावक भी आसानी से जुड़ सकें।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री करेंगे संबोधित
कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संबोधित करेंगे। एसएमसी के महत्व, चुनाव प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए हैं। स्कूलों में बड़े स्क्रीन या प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एसएमसी चुनाव की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया जाएगा। इसमें चुनाव कैसे होते हैं, कौन-कौन भाग ले सकता है, नामांकन की प्रक्रिया क्या है और मतदान कैसे किया जाता है, शामिल है। -सुनील कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता