{"_id":"60bfb1c58ebc3e00d551ef25","slug":"parents-also-upset-due-to-excessive-use-of-mobile-in-children-hamirpur-hp-news-sml372983498","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में मोबाइल के अधिक प्रयोग से अभिभावक भी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में मोबाइल के अधिक प्रयोग से अभिभावक भी परेशान
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षक-अभिभावक संवाद के तहत मंगलवार को जिले के अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अभिभावकों ने बच्चों को मोबाइल के कारण हो रही परेशानियों को व्यक्त किया। अभिभावकों कहना है कि बच्चों को मोबाइल के कारण मानसिक और शारीरिक परेशानी हो रही है। बच्चों की आंखों में जलन हो रही है। बच्चे पूरा दिन मोबाइल पर ही लगे रहते हैं। वहीं, मोबाइल डाटा लगवाने के लिए भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
अभिभावकों का कहना है कि 2 साल लगातार ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के कारण विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति भी खराब हो रही है। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबरजीत चंद्र ने कहा कि अधिकतर अभिभावक मोबाइल से होने वाली परेशानियों के कारण परेशान हैं। वहीं, मंगलवार को भी 15 अभिभावकों ने अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षा विभाग के सहभागिता समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि अभिभावकों ने अपने विचार रखे और ऑनलाइन कक्षाओं के कारण आ रहे नकारात्मक प्रभावों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी 15 अभिभावक-शिक्षक संवाद में हिस्सा लेंगे।