फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pandals started getting decorated, Navratri will be celebrated with pomp

Hamirpur (Himachal) News: सजने लगे पंडाल, धूमधाम से मनाए जाएंगे नवरात्र

Wed, 02 Oct 2024 01:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Pandals started getting decorated, Navratri will be celebrated with pomp
हमीरपुर बाजार में शरद नवरात्रों के उपलक्ष्य पर खरीदारी करती युवतियां। संवाद
संतोषी माता मंदिर और अवाहदेवी में होगा भव्य आयोजन
विज्ञापन

जिलाभर के बाजारों में नवरात्र को लेकर उमड़ने लगी भीड़
बाजारों से लेकर मंदिरों में शरद नवरात्र को लेकर उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी/हमीरपुर। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि वीरवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। जिले के प्रमुख मंदिरों में नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होगी। मां दुर्गा के आगमन पर देवी मंदिरों के साथ बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में रंग बिरंगी लाल चुनरियां, नारियल, सजावटी फूल, कलश आदि बिकने शुरू हो गए हैं। दुकानदार श्रद्धालुओं को सस्ते दामों पर कलश सहित नवरात्र में प्रयोग होने वाली सामग्री बेच रहे हैं। नवरात्र को लेकर मंदिरों को रंग-रोगन कर चमकाया जा रहा है। इसके साथ ही फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों की सजावट की जाएगी। जिले के प्रमुख अवाहदेवी माता मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित होगी। इसके लिए मंदिर कमेटी ने पंडाल सजाना शुरू कर दिया है। पंडाल में नौ नवरात्र तक माता दुर्गा की पूजा की जाएगी। नवरात्र के शुभ अवसर पर नौ दिन दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना, व्रत, उपवास और अनुष्ठान का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पहले नवरात्र को भूमि पूजन व कलश यात्रा तथा मूर्तियों की स्थापना की जाएगी और हर दिन मां दुर्गा के नव रूपों की पूजा-अर्चना होगी और 12 अक्तूबर शनिवार दशहरे के दिन दोपहर को मां दुर्गा का विसर्जन होगा। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चोलथरा क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया करेंगी। इसके अतिरिक्त लदरौर में स्थित संतोषी माता मंदिर में भी नवरात्रों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कमेटी ने मंदिर को सजाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो लाख की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर में वीरवार को कलश स्थापित किया जाएगा। इसके बाद नौ दिनों तक मंदिर में देवियों के अलग-अलग रूपों की पूूजा की जाएगी। मंदिर में नौ दिन तक सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक लंगर आयोजित किया जाएगा। अष्टमी के दिन मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम भोरंज शशिपाल हवन में यज्ञ आहुति डालकर अटूट लंगर का शुभारंभ करेंगे। मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत ठाकुर ने कहा कि मंदिर में नवरात्र के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर में नौ दिन तक दुर्गा मां के अलग-अलग रूपों की विशेष पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed