फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat Samiti Nadaun takes over BJP, Kamal becomes president and Virendra becomes vice-president

पंचायत समिति नादौन में भाजपा के कमल अध्यक्ष, वीरेंद्र बने उपाध्यक्ष

Sat, 30 Jan 2021 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Samiti Nadaun takes over BJP, Kamal becomes president and Virendra becomes vice-president
बीडीसी अध्यक्ष नादौन कमल दत्त
नादौन।
विज्ञापन

पंचायत समिति नादौन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की एक तरफा जीत हुई है। पंचायत समिति के नवनिर्वाचित कुल 26 बीडीसी सदस्यों में से 21 भाजपा समर्थित चुन कर आए हैं।
शनिवार को पंचायत समिति के चेयरमैन पद पर हुए चुनाव में भाजपा के कमल दत्त ने कांग्रेस के धर्मपाल को 16 मत के अंतर से पराजित किया। कमलदत्त को 21, जबकि धर्मपाल को महज 5 मत पड़े। उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र पठानिया को निर्विरोध चुना गया। नगर पंचायत के बाद पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा की यह बड़ी जीत है।
विज्ञापन

पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर कमल दत्त की ताजपोशी उनकी वरिष्ठता को देखते हुए की गई है। जातीय समीकरणों की बात करें तो ब्राह्मण बिरादरी के कमल दत्त विधानसभा क्षेत्र की मध्य बेल्ट पनसाई-बैहरड़ वार्ड से तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार उनकी पत्नी ने इसी वार्ड से चुनाव जीता था। एक ही सीट पर लगातार एक ही परिवार का चौथी बार निर्वाचन होने से कमल दत्त की वरिष्ठता को पार्टी नजरअंदाज नहीं कर पाई और उन्हें चेयरमैन की कुर्सी हासिल हुई है।

कमल दत्त को विजय अग्निहोत्री के समर्थकों में गिना जाता है। हालांकि, उन्हें जिला परिषद सदस्य डॉ. नरेश और सुनील दत्त से अध्यक्ष पद पर चुनौती मिल रही थी। दोनों ने पार्टी हित में अपनी दावेदारी वापस ले ली। इसके विपरीत उपाध्यक्ष पद के दावेदारों की गिनती बढ़ गई थी। इस दौड़ में करीब आधा दर्जन सदस्य जोर आजमाइश में लगे थे। कई दावेदारों के नाम अंतिम समय तक चर्चा में चलते रहे लेकिन, विजय अग्निहोत्री ने पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से अकेले-अकेले मंत्रणा कर सारे सियासी समीकरणों को साध कर वीरेंद्र पठानिया का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए तय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed