{"_id":"6291125c1ac9c5761825febe","slug":"panchayat-home-hamirpur-hp-news-sml410264839","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद खत्म, दुलेह गांव में बनेगा पंचायत घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद खत्म, दुलेह गांव में बनेगा पंचायत घर
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की नवनिर्मित बर्धयाड़ पंचायत में पंचायत भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अस्तित्व में आने के बाद से ही जंजघर के कमरे में अस्थायी तौर पर पंचायत का कार्य चलाया जा रहा था। अब गांव दुलेह में पंचायत घर का भवन बनाने के लिए भूमि चयनित की गई है। करीब दो कनाल भूमि उपलब्ध करवाई गई है।
पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमि का इंतकाल हो जाने पर ग्रामीणों मदन लाल, प्रीतम चंद, पुष्पिंदर कुमार, राजेंद्र कुमार, सतपाल, धर्मचंद, नरेंद्र, संतोष, संतराम व महिंद्रा देवी सहित अन्यों ने प्रसन्नता जाहिर की है। पंचायत में भूमि चयन को लेकर लोगों में काफी समय तक खींचतान चलती रही। अब पंचायत के मध्य भाग में भूमि का चयन हो जाने से समस्त वासियों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भूमि का चयन हो जाने के बाद पंचायत भवन का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाए। तहसीलदार मनोहर लाल का कहना है कि दो कनाल भूमि पंचायत के नाम कर दी गई है।