फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat elections boost printing press business

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत चुनाव से प्रिंटिंग प्रेस कारोबार को मिली रफ्तार

Mon, 25 May 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections boost printing press business
हरवंश, प्रिटिंग प्रेस संचालक टौणी देवी - फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करती चिकित्सक।
टौणी देवी (हमीरपुर)। पंचायत चुनाव की प्रचार सामग्री की छपाई से प्रिंटिंग प्रेस कारोबार को रफ्तार मिली है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए पोस्टर, बैनर, पंफ्लेट और स्टिकर की छपाई करवा रहे हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में संचालित प्रिंटिंग प्रेस में 15 मई के बाद छपाई का काम शुरू हुआ, जो अब समाप्ति की ओर है। इस दौरान कई दुकानों में सुबह से देर रात तक काम चलता रहा, जबकि कुछ स्थानों पर कर्मचारियों ने रात 12 बजे तक प्रचार सामग्री की छपाई की।
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के अनुसार पंचायत चुनाव के चलते पिछले कुछ दिनों में ऑर्डर में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रत्याशियों ने अपने प्रचार को आकर्षक बनाने के लिए रंगीन पोस्टर और बड़े फ्लेक्स बैनर तैयार करवाए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्रचार के लिए डिजिटल डिजाइनिंग की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायियों का कहना है कि चुनावी सीजन उनके कारोबार के लिए राहत लेकर आया है। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों काम कई गुना बढ़ गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों को भी अतिरिक्त रोजगार मिल रहा है।

चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया बना हथियार

पंचायत चुनाव में इस बार प्रचार का तरीका बदला है। पारंपरिक जनसंपर्क के साथ-साथ प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को भी हथियार बनाया। प्रत्याशियों ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से आकर्षक पोस्टर और प्रचार सामग्री तैयार की है। स्थानीय मुद्दों को भी रचनात्मक ढंग से दिखाया जा रहा है। जहां पहले प्रचार सीमित संसाधनों तक ही सिमटा रहता था, वहीं अब स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच ने हर उम्मीदवार को डिजिटल मंच दे दिया है।

कोट

प्रचार सामग्री के लिए एडवांस में बुकिंग हुई थी। अब काम लगभग समाप्त होने की कगार पर है। ब्लैक एंड व्हाइट की अपेक्षा रंगीन पोस्टर का अधिक रुझान रहा। -राजेश कुमार, प्रिटिंग प्रेस संचालक भरेड़ी

पहले काम मंदा था। अब पंचायत चुनावों के चलते प्रचार सामग्री की छपाई से कारोबार अच्छा हुआ है। कई बार तो रात 12 बजे तक काम करना पड़ा। -हरवंश, प्रिटिंग प्रेस संचालक टौणी देवी

हरवंश, प्रिटिंग प्रेस संचालक टौणी देवी

हरवंश, प्रिटिंग प्रेस संचालक टौणी देवी- फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करती चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article