{"_id":"5ff49d018ebc3e2e6f016c9d","slug":"panchayat-election-hamirpur-hp-news-sml356815492","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन और नामांकन रद्द, अब 6471 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन और नामांकन रद्द, अब 6471 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में सोमवार को नामांकनों की छंटनी के दौरान विचाराधीन छह नामांकनों में से तीन रद्द किए गए। विकास खंड हमीरपुर के तहत पंचायत एनओसी न लेने पर ललीण पंचायत के दो वार्ड सदस्यों के नामांकन रद्द हुए हैं। वहीं विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत काले अंब के उपप्रधान के उम्मीदवार का नामांकन भूमि विवाद के चलते रद्द हुआ है। अब 6474 में से 6471 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। वहीं विचाराधीन बस्सी झनियारा पंचायत के तीन नामांकन सही पाए गए हैं। इन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गई है।
बुधवार छह जनवरी को प्रत्याशी दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों का डोर टू डोर प्रचार अभियान भी तेज हो जाएगा। जिला में सोमवार को 15 नामांकन रद्द हुए थे। जबकि मंगलवार को तीन और नामांकन रद्द होने पर कुल रद्द नामांकनों की संख्या 18 हो गई है।
खंड विकास अधिकारी हमीरपुर अस्मिता ठाकुर ने कहा कि ललीण पंचायत के दो वार्ड सदस्य उम्मीदवारों के नामांकन पंचायत एनओसी न लगाने पर रद्द हुए हैं। काले अंब पंचायत के एआरओ मदन लाल चौहान ने कहा कि भूमि विवाद के चलते विचाराधीन उपप्रधान के उम्मीदवार का एक नामांकन रद्द हुआ है।