फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   paid tribute to atal

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का नेतृत्व मिलना हमारे लिये सौभाग्य की बात : धूमल

Fri, 25 Dec 2020 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
paid tribute to atal
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमा - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का महान नेतृत्व हमें मिला, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम जब तक जीवित हैं, उनके आभारी रहेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अटल के जन्मदिवस पर हिमाचल प्रेम से जुड़ी अटल की यादों को साझा करते हुए यह बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान व्यक्तित्व के मालिक थे। हिमाचल प्रदेश की ओर से हमने जब भी उनसे कुछ मांगा, उन्होंने हमेशा ही दिया। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने अपने निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि भेंट की।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने पार्टी कार्यालय वीरकमल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में जिला भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल को भारत रत्न भी दिया जा चुका है। उनकी लिखी कविताएं जीवन पर हर कदम नई सीख देती हैं। हर साल अटल के जन्मदिवस पर भाजपा परिवार मिठाइयां बांटकर जश्न मनाता है। इस बार कोरोना महामारी के चलते बंदिशों के कारण एक सादे कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया गया है। इस अवसर पर वीना शर्मा, केवल राम शर्मा, राम लोक, राम प्रकाश, कृष्ण चंद, दिले राम, रमेश धीमान, स्वरूप चंद, उधम राम एवं जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed