फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pagoda echoes with bomb blasts, tableaux moha

शिवालयों में लगे बम-बम भोले के जयकारे

Thu, 11 Mar 2021 09:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Pagoda echoes with bomb blasts, tableaux moha
मीरपुर गांधी चौक शिव मंदिर में पूजा करती महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले भर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में दिनभर बम-बम भोले के जयकारे लगते रहे। प्राचीन गसोता महादेव मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोग सुबह तीन बजे से ही मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए और दिन भर लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

शिवलिंग पर दूध, बिल्वपत्र, सफेद फूल आदि चढ़ाए गए, ताकि भगवान शिव का आशीर्वाद मिल सके। शिव मंदिर हमीरपुर, बिलकलेश्वर महादेव मंदिर लंबलू, नर्मदेश्वर मंदिर सुजानपुर में भी सुबह से ही लोगों की कतारें लगना शुरू हो गईं। हमीरपुर में शिवरात्रि को लेकर झांकियों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कलाकारों ने शिव भगवान, माता पार्वती, हनुमान और भगवान शिव के संगी भूत आदि का रूप धारण किया था और जगह-जगह नाच गाकर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान लोगों की भी खूब भीड़ उमड़ी रही। शिवालयों को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने इस दौरान दिन भर कीर्तन भजन किया। इससे वातारण भक्तिमय रहा। जगह-जगह पर लोगों ने भंडारों का आयोजन किया। वहीं अधिकतर मंदिरों में शुक्रवार को भंडारों का आयोजन किया जाना है। स्वामी देवानंद आश्रम बल्डूहक में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम के संचालक सत्य देव ने एक वर्ष के उपरांत अपने मौन व्रत को खोला। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शिवरात्रि के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गलोड़ शिव मंदिर में औरतों ने सुबह से दोपहर तक शिव भजन गाकर मनोरंजन किया। अंत में शिव आरती की गई और भक्तजनों को प्रसाद के बांटा गया। वहीं, बड़सर, मैहरे, गारली, बणी, सोहारी, बिझड़ी, चकमोह, महारल, कलवाल, जौड़े अंब सहित अन्य क्षेत्रों में शिव मंदिरों में पूरा दिन लोगों को तांता लगा रहा।

हमीरपुर में शिवरात्रि पर बाहरी राज्यों से आए कलाकार प्रस्तुति देते हुए।

हमीरपुर में शिवरात्रि पर बाहरी राज्यों से आए कलाकार प्रस्तुति देते हुए।- फोटो : Hamirpur-HP

हमीरपुर शिव मंदिर में पूजा करती महिलाएं।

हमीरपुर शिव मंदिर में पूजा करती महिलाएं।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed