{"_id":"60b238388ebc3e6e7e647185","slug":"oxygen-bank-getting-ready-for-700-beds-anurag-hamirpur-hp-news-sml3718352154","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 बिस्तरों के लिए तैयार हो रहा ऑक्सीजन बैंक : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 बिस्तरों के लिए तैयार हो रहा ऑक्सीजन बैंक : अनुराग
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सामूहिक प्रयासों से संक्रमितों को उपचार और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अनुराग ठाकुर शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कोविड-19 महामारी की रोकथाम और प्रबंधों की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर को केंद्र में रखते हुए 700 बिस्तरों के लिए एक ऑक्सीजन बैंक तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हमीरपुर में यह प्लांट डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया जा रहा है। प्लांट की मशीनरी पहुंच चुकी है और शीघ्र ही इसे क्रियाशील कर दिया जाएगा। उन्होंने अन्य संबंधित उपायुक्तों से भी आग्रह किया कि इन प्लांट की स्थापना में सभी औपचारिकताएं युद्ध स्तर पर पूरी करें। उन्होंने कहा कि अगले चरण की सहायता के रूप में संसदीय क्षेत्र को और ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर की आपूर्ति के लिए प्रयत्नशील हैं। 300 अतिरिक्त बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधायुक्त बनाया जा सके।
आगामी 7 जून से पहले यह सामग्री उपलब्ध करवा दी जाएगी। इनमें से लगभग 50 ऑक्सीजन सिलिंडर हमीरपुर के लिए भेजे जा रहे हैं। पहले चरण में जिले के लिए पांच हजार थ्री प्लाई मास्क, 300 एन-95 मास्क, दो हजार ग्लब्स, 100 फेस शील्ड, 400 पीपीई किट्स, 150 ऑक्सीजन मास्क, 100 एनआरएम, 50 पल्स ऑक्सीमीटर और 100 रेग्यूलेटर भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग को अलग से 144 सैनिटाइजर, 200 एन-95 मास्क, 1500 थ्री प्लाई मास्क, 200 ग्लब्स, 50 फेस शील्ड और तीन थर्मल स्कैनर उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों से आग्रह किया कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की संभावनाओं के दृष्टिगत वे क्षमता निर्माण पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश है, जहां कोविड-19 टीकाकरण अभियान बेहतर ढंग से चलाया जा रहा है और देश में कोविड की 22 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। इस मौके पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक और कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति समेत सीएमओ इस बैठक में भाग लिया।