फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Outstanding dues for Municipal Council shops exceed 1 crore.

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद की दुकानों का बकाया एक करोड़ के पार

Fri, 04 Sep 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की दुकानों का बकाया किराया एक करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। परिषद की करीब 100 दुकानें किराये पर आवंटित हैं, जिनमें से 36 दुकानदार लंबे समय से किराया जमा नहीं करवा रहे हैं।
बकाया राशि लगातार बढ़ने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने डिफाल्टर दुकानदारों के खिलाफ सख्ती का फैसला लिया है। परिषद की ओर से बकायेदार दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्धारित समय में किराया जमा नहीं करवाने पर दुकानों को सील करने सहित अन्य नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की दुकानों से मिलने वाला किराया उसकी आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसी आय से शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत और अन्य विकास कार्य किए जाते हैं। लंबे समय से किराया जमा न होने से परिषद को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार बकायेदार दुकानदारों की सूची तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करवाने के लिए समय दिया जाएगा।
निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed