फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Outrage against the state government for ignoring pensioners

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों की अनदेखी पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश

Sat, 17 Aug 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ टौणीदेवी खंड इकाई की बैठक में की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन


23 वरिष्ठ सदस्यों को प्रदेशाध्यक्ष ने किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ टौणीदेवी खंड इकाई की बैठक एवं वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में गसोता महादेव मंदिर परिसर में किया गया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, जिला महासचिव शंभू राम जसवाल, हमीरपुर खंड प्रधान देव राज पटियाल, भोरंज के प्रधान वचित्र सिंह ठाकुर, प्रेस सचिव अनिरुद्ध डोगरा आदि शामिल रहे। प्रधान ने उपस्थित सदस्यों को खंड में चल रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। 23 वरिष्ठ सदस्यों को प्रदेशाध्यक्ष की ओर से सम्मानित किया गया। खंड प्रधान ने बताया कि टौणीदेवी खंड इकाई की ओर से अब-तक 100 से अधिक वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया जा चुका है। खंड स्तरीय मासिक बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से देहरा में 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को इस वित्तीय वर्ष में पूरा एरियर व अन्य पेंशनरों को चरणबद्ध तरीके से एरियर के भुगतान की घोषणा से सरकार की पेंशनरों के प्रति मंशा और अनदेखी साफ दिखती है। जिस पर सारा पेंशनर समाज आक्रोशित हैं।



पदाधिकारियों ने कहा कि एक तो सरकार केवल 75 वर्षीय चंद पेंशनरों को पेंशन संशोधन का उनका शेष बचा 45 फीसदी बकाया देने की घोषणा करती है, उसमें भी तत्काल भुगतान न करके इस वित्तीय वर्ष तक भुगतान का हवाला देकर और अनिश्चतता बढ़ा दी गई है। पेंशनरों को जुलाई, 2024 तक महंगाई भत्ते की चार किस्तें देय हो चुकी हैं। पेंशन संशोधन की 60-65 फीसदी बकाया राशि का भुगतान अभी बाकी है। संशोधित ग्रेच्युटी, लीब-एनकैशमेंट, कम्युनिकेशन की बकाया राशि तथा पेंशनरों के उपचार के चिकित्सा बिलों के भुगतान सरकार के पास लंबित पड़े हैं। इससे पेंशनरों का सब्र टूटता जा रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार पेंशनरों की अनदेखी इसी प्रकार जारी रखेगी तो पेंशनर्स को अपना हक पाने के लिए आगामी रणनीति पर विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसके लिए सरकार स्वयं उत्तरदायी होगी। बैठक में योग राज शर्मा, शंभू राम जसवाल, जगदीश चंद शर्मा, कुलदीप ठाकुर, चत्तर सिंह ठाकुर, सुभाष चंद कानूनगो सहित 90 पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed