{"_id":"679bd2e86efb55e7490a6799","slug":"outdoor-stadium-will-be-built-along-with-indoor-survey-regarding-land-started-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-147044-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: इंडोर के साथ ही बनेगा आउटडोर \nस्टेडियम, भूमि को लेकर सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: इंडोर के साथ ही बनेगा आउटडोर स्टेडियम, भूमि को लेकर सर्वे शुरू
Fri, 31 Jan 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन में निर्माणाधीन संयुक्त खेल परिसर के साथ आउटडोर स्टेडियम का भी निर्माण होगा। जहां पर एथलेटिक्स सहित विभिन्न प्रकार की आउटडोर खेलों का आयोजन किया जा सकेगा।
वीरवार को विभिन्न खेलों से जुड़े विशेषज्ञों ने एसडीएम नादौन राकेश शर्मा की अध्यक्षता में निर्माणाधीन संयुक्त खेल परिसर के साथ लगती भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी पूर्ण कटोच और नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
जिला खेल अधिकारी पूर्ण कटोच ने कहा कि अलग-अलग खेल विशेषज्ञों ने परिसर का दौरा कर निर्माण में लगी टीम को विभिन्न खेल परिसरों के निर्माण के लिए अपने सुझाव दिए। इंडोर स्टेडियम के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण को लेकर भूमि की तलाश की जा रही है, जिसका विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण के बाद सभी प्रकार की खेलों की सुविधा यहां खिलाड़ियों को मिल जाएगी और अतिरिक्त भूमि से स्टेडियम की आवश्यक सीमा भी पूर्ण हो जाएगी। शीघ्र ही भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर प्रपोजल तैयार की जाएगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय कोच विक्रमजीत सिंह, नीलम राठौर, तथा एथलेटिक्स कोच एवं विशेषज्ञ विजय सहित उपस्थित अन्य खेल विशेषज्ञों ने मौका पर अपने-अपने खेल के बारे में जरूरी सुझाव दिए। इस संबंध में एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने कहा कि प्रस्तावित अतिरिक्त भू अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। खेल विभाग की ओर से भूमि पर आगामी कार्य करवाया जाएगा।