{"_id":"573f08d44f1c1b7056ac7052","slug":"orders-issued-to-remove-stickers-black-film-from-buses-and-private-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों से स्टीकर और काले शीशे हटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों से स्टीकर और काले शीशे हटाने के आदेश
Updated Fri, 20 May 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
काले शीशें।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने परिवहन निगम समेत सभी प्राइवेट बस के मालिकों और प्राइवेट कार मालिकों को वाहनों पर लगाए स्टीकर, काले शीशे और सभी तरह के पर्दे हटाने के फरमान जारी किए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. विक्रम महाजन ने आदेश जारी कर कहा कि बसों के आगे और पीछे शीशों की दृश्यता 70 प्रतिशत एवं साइड वाले शीशों की दृृश्यता 50 प्रतिशत से कम होना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि बसों में किसी भी प्रकार के पर्दे नहीं लगे होने चाहिए। साथ ही, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने निजी बस मालिकों के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को सूचित किया है कि आम जनता से शिकायतें मिल रही हैं कि हमीरपुर बस स्टैंड से चलने वाली बसें पांच किलोमीटर की परिधि के तहत आने वाले स्थानों अणु, दोसड़का, हमीरपुर, हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल चौक, पक्क भरो की सवारियों को नहीं बिठा रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि लोकल सवारियों को बसों में बैठाएं वरना उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।