फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Opposition to commercial use of developed roof over small thrift shops

Hamirpur (Himachal) News: लघु बचत की दुकानों पर विकसित छत के व्यवसायिक प्रयोग का विरोध

Sat, 04 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Opposition to commercial use of developed roof over small thrift shops
लघु बचत की दुकानों केकी छत पर विकसित जगह जिसके व्यवसायिक प्रयोग की योजना है। संवाद।
हमीरपुर। लघु बचत योजना के तहत मिनी सचिवालय परिसर के ठीक बाहर दयानंद चौक पर विकसित किए गए स्थान को जिला प्रशासन की ओर से आउटसोर्स के जरिये व्यवसायिक प्रयोग करने की योजना है। कुछ साल पूर्व जिला प्रशासन ने लघु बचत की दुकानों के ऊपर छत डालकर इन्हें विकसित किया था।
विज्ञापन

अब इस जगह को किराये पर देने की योजना पर प्रशासन कार्य कर रहा है, ताकि यहां पर राजस्व एकत्र किया जा सके। वहीं, व्यापार मंडल हमीरपुर ने प्रशासन की इस योजना को गलत करार दिया है। व्यापार मंडल का तर्क है कि जब इस जगह को विकसित किया गया तो यह लक्ष्य था कि लोग यहां आराम करने के लिए बैठ सकें। यहां पर बाकायदा कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि खासतौर पर बुजुर्गों को सुविधा मिल सके। ऐसे में इस जगह को आउटसोर्स पर व्यवसायिक गतिविधि के लिए आउटसोर्स न किया जाए।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय के ठीक सामने बाजार की ओर कुछ साल पूर्व जिला प्रशासन ने लघु बचत की दुकानों के ऊपर इस जगह को विकसित किया था। यहां पर राखी मेला भी हर साल लगाया जाता है। इस दौरान यहां पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हाथों से बनी राखियों और अन्य उत्पादों को बेचने के लिए स्थान दिया जाता है। अब प्रशासन इस जगह को व्यवसायिक रूप से आउटसोर्स करने की योजना पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का तर्क है कि मिनी सचिवालय को फैमिली कांप्लेक्स के रूप में विकसित किया जा रहा है, ऐसे में बच्चे, युवा और बुजुर्गों के लिए कई जगह विकसित की जा रही हैं, जबकि जिस जगह का व्यवसायिक प्रयोग करने की योजना है, वह बाजार की ओर है। इस जगह को व्यवसायिक दृ़ष्टि से प्रयोग किए जाने की संभावना है।
कोट्स

प्रशासन ने लोगों और खासतौर पर बुजुर्गों की सुविधा के लिए इस स्थान को विकसित किया था, ताकि लोग यहां पर कुछ देर के लिए आराम कर सकें। अब इसे व्यवसायिक गतिविधियों के प्रयोग करना सही नहीं है। प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए।

-सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल, हमीरपुर

हर वर्ग के लिए मिनी सचिवालय परिसर में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परिसर में चिल्ड्रन पार्क, बैडमिंटन कोर्ट और जिम की सुविधा पर कार्य किया जा रहा है। बाजार की ओर बनी दुकानों के ऊपर के स्थान का व्यवसायिक प्रयोग किया जाएगा, ताकि भीड़ वाले इस स्थान से राजस्व जुटाकर जन सुविधाओं में और बढ़ोतरी की जा सके।
-अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed