फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Opposition raised against extending the date of promotion list

Hamirpur (Himachal) News: पदोन्नति सूची की तिथि आगे बढ़ाने पर जताया विरोध

Wed, 18 Jun 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Jun 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से पदोन्नति सूची की तिथि को आगे बढ़ाने का विरोध किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष देशराज कालिया और महासचिव विजय हीर ने कहा कि प्रदेश भर में शिक्षकों से एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) मांगकर पदोन्नति प्रक्रिया को अब और लंबा सरकाया जा रहा है। पिछले दो साल से शिक्षक पदोन्नति के लिए एसीआर दे रहे हैं। अब पदोन्नति अप्रैल में करने की बजाय जून तक विलंब किया गया है। इसके बाद फिर से नई एसीआर मांग ली गई है। उन्होंने कहा कि टीजीटी से प्रवक्ता और मुख्याध्यापक, प्रवक्ता और मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य पदोन्नति में एसीआर मांगी गई हैं। इस कारण डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) में विलंब हो रहा है। ऑनलाइन एसीआर व्यवस्था लागू होने के बाद भी मैनुअल एसीआर लेने में लंबा वक्त जाता है। शिक्षक वर्ग को पदोन्नति के नाम पर कागजात जमा करवाने में ही उलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति सूची में नए नाम 20 जून तक शामिल करने की तिथि को पांच सितंबर तक बढ़ाया गया है जिससे यह पदोन्नति भी लटक जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग से पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed