फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Opposed the criteria of BPL selection survey, demanded change from the government

Hamirpur (Himachal) News: बीपीएल चयन सर्वे के मानदंडों का किया विरोध, सरकार से की बदलने की मांग

Thu, 24 Jul 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Opposed the criteria of BPL selection survey, demanded change from the government
बीपीएल सर्वे के विरोध में उपायुक्त अमरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपते झंबर गांव के ग्रामीण। स्रोत जाग
हमीरपुर। ग्राम पंचायत दिम्मी के वार्ड नंबर दो झंबर के ग्रामीणों ने बीपीएल चयन के लिए निर्धारित नए मानदंडों का विरोध जताया है। बुधवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बीपीएल सर्वे की नई गाइडलाइन के विरोध में उपायुक्त अमरजीत सिंह से मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि नई गाइडलाइन के कारण 60 जरूरतमंद परिवार बीपीएल सर्वे की सूची से बाहर हो गए हैं। पंचायत की ओर से कुल दो परिवारों को बीपीएल सूची में रखा गया है। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों में प्रवीण कुमार, राकेश, विमला, प्रीतम, सुमन आदि ने कहा कि पहले विकलांग, विधवा, वृद्ध व असहाय लोग ही बीपीएल सूची में शामिल होते थे, लेकिन नई गाइडलाइन के अनुसार यदि विकलांगता 50 फीसदी से कम है या कोई व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी कर रहा है। तो उसे बीपीएल में नहीं माना जा रहा, भले ही उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो। कुछ परिवारों के पास मात्र दो पक्के कमरे हैं, जिन्हें उनके पूर्वजों की ओर से या सरकारी सहायता से बनाया गया था, उन्हें अमीर मान लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे परिवार आज भी कर्ज में डूबे हुए हैं और बच्चों की पढ़ाई व बुजुर्गों की दवा तक मुश्किल से कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। वहीं, उपायुक्त अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों का ज्ञापन लेकर सरकार को प्रेषित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed