फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Only two tenders to one contractor at a time, street vendors will be removed from the city

Hamirpur (Himachal) News: एक समय में एक ठेकेदार को महज दो टेंडर, शहर से हटेंगी तहबाजारी रेहड़ियां

Fri, 24 Nov 2023 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में अब एक समय में एक ठेकेदार को दो से अधिक विकास कार्यों के टेंडर आवंटित नहीं होंगे। लंबे समय से कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इन ठेकेदारों को एक अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इस नोटिस के बावजूद तीन माह के भीतर कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक में वीरवार को यह निर्णय लिया गया है। इस सिलसिले में हाउस में प्रस्ताव पारित किए गए हैं। नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक वीरवार को नप अध्यक्ष मनोज मिन्हास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें नगर परिषद के ईओ संजय कुमार सहित अन्य वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। पिछले साल शुरू हुए 30 के लगभग विकास कार्यों के पूरा न होने पर पार्षदों ने चिंता जाहिर की गई। बैठक में विकास कार्यों को गति देने के लिए निर्णय लिया गया कि एक समय एक ठेकेदार को दो से अधिक विकास कार्यों के टेंडर आवंटित नहीं होंगे। शहर में पिछले साल से दो दर्जन से अधिक विकास कार्य अधर में लटके हैं। कुछ ठेकेदार ऐसे हैं जिन्हें कई दफा नोटिस जारी करने के बावजूद विकास कार्य पूरे नहीं हो सके हैं। ऐसे आधा दर्जन ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। यदि यह ठेकेदार तीन माह के भीतर कार्य को पूरा नहीं करते हैं तो इन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। नगर परिषद हमीरपुर के एरिया में 20 के करीब ठेकेदार कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा बैठक में 60 तहबाजारी वाली रेहड़ियों को शहर से हटाने और इन्हें नगर परिषद हमीरपुर के भोटा स्थित कांप्लेक्स में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। पक्का भरो, कैंची मोड़ पर अवैध तरीके से लगाई गई रेहड़ियों को हटाने, शहरभर में हर्बल गार्डन के लिए वार्ड नंबर दस में सरकारी भूमि को उपलब्ध कराने, गांधी चौक के जीर्णोद्धार और गांधी गेट पर लाइटें लगाने, समय अवधि बीत जाने के बाद भी गृहकर न अदा करने वालों को नोटिस जारी करने, 11 वार्डों में स्थित प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की मरम्मत करने, रैन बसेरों का जीर्णोद्धार कार्य, निजी पार्किंग की फीस निर्धारित करने, सार्वजनिक शौचालयों का मरम्मत कार्य कराने, शहर में तीन पार्क स्थापित करने और हमीर होटल से वेटरनरी अस्पताल, पक्का भरो तक स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



विभागों को नप की बैठक की नहीं थी सूचना
नगर परिषद हमीरपुर की वीरवार को आयोजित बैठक की सूचना संबंधित विभागों को नहीं दी गई थी। नगर परिषद की तरफ से यह बड़ी चूक की गई थी। ऐसे में अब नगर परिषद की मासिक बैठक प्रत्येक माह 26 तारीख को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक से पूर्व सभी अधिकारियों को जानकारी देने के बारे में चर्चा की गई ताकि शहर में विकास कार्यों को गति मिल सके। इस मौके पर नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, डिपंल वाला, सुशील शर्मा, वार्ड पार्षद नीना चौधरी, राधा रानी और सहित अन्य सभी वार्डों के पार्षद मनोनीत पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed