फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Only a strong woman can create a vigilant society: Suresh

सशक्त महिला ही कर सकती है सजग समाज का निर्माण : सुरेश

Mon, 17 Mar 2025 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Mar 2025 05:38 AM IST
विज्ञापन
Only a strong woman can create a vigilant society: Suresh
भटेड़ गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेश कुमार सहित अन्य। स्रोत : ग्रामीण
सचित्र
विज्ञापन

भोरंज के भटेड़ गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के भटेड़ गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने की। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रस्साकशी, कुर्सी दौड़, नींबू दौड़ सहित मनोरंजक स्पर्धाएं करवाई गईं। कार्यक्रम में पोषण स्टाल की प्रदर्शनी लगाई गई।
विधायक ने गोद भराई और अन्न प्राषन्न की रस्म को संपन्न करवाकर एक बूटा बेटी के नाम के तहत पौधरोपण किया। सुरेश कुमार ने महिला को समाज एवं परिवार की धुरी बताते हुए कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 18-27 वर्ष के 45 अनाथ बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए। विधवा पुनर्विवाह योजना के तीन लाभार्थियों को 4,65,000 रुपये एफडीआरएस, मुख्यमंत्री शगुन योजना के 39 लाभार्थियों के 12,09,000 रुपये, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 19 लाभार्थियों को 9,69,000 रुपये राशि हस्तांतरण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नाम पट्टिकाएं, फ्लेक्स एवं प्रतियोगी पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। भटेड़ में महिला मंडल भवन, पानी का टैंक बनाने की भी विधायक ने घोषणा की। इस दौरान एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस भोरंज अध्यक्ष विजय बन्याल, मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed