{"_id":"608c37298ebc3e34684ab893","slug":"only-20-people-will-be-able-to-participate-in-weddings-from-today-hamirpur-hp-news-sml3690085119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में भी लगी बंदिशें, विवाह में 20 लोग ही ले सकते हैं भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में भी लगी बंदिशें, विवाह में 20 लोग ही ले सकते हैं भाग
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश के कई जिलों के बाद शुक्रवार को हमीरपुर में भी नई बंदिशें लागू हो गई हैं। विवाह समारोह में अब 20 लोग ही भाग ले पाएंगे।
समारोह को एक दिन में ही निपटाना होगा। सामुदायिक धाम और 20 लोगों से अधिक के एकत्रित होने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
जिलाभर में पूर्व में दी गई समारोह की स्वीकृतियां रद्द मानी जाएंगी। उन्हें भी नए नियमों का पालन करना होगा। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने पुलिस और एसडीएम को इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा फ्लाइंड स्क्वायड सभी शादियों में जाकर निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।