फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   online study questioned

इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाओं पर उठाए सवाल

Sun, 24 May 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाओं पर उठाए सवाल
विज्ञापन

ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरा करवाने के दावे को नकारा
महाविद्यालय के प्रिंसिपल को दिए दिशा-निर्देश : कुलपति
हमीरपुर।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर से मान्यता प्राप्त प्रदेश के एक राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों ने सवाल उठाए हैं। इनका कहना है कि इंजीनियरिंग महाविद्यालय के अध्यापक दावे कर रहे हैं कि उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये पाठ्यक्रम पूरा करवा लिया है लेकिन, वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं। इंजीनियरिंग के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को नोट्स तक उपलब्ध नहीं करवाए। बिना कुछ पढ़ाए ही कालेज में ऑनलाइन परीक्षाएं ले रहे हैं। कुछ अध्यापक तो ऐसे हैं जिन्होंने कुछ भी पढ़ाए बगैर बच्चों को पिछली परीक्षाओं के पांच-पांच सैंपल प्रश्नपत्र दे दिए। अध्यापक बच्चों से संपर्क तक नहीं कर रहे। ऑनलाइन वीडियो लेक्चर तक नहीं लिया जा रहा लेकिन, वीडियो मीटिंग में छात्रों से कई तरह के प्रश्न पूछ रहे हैं। अध्यापक केवल अपने रिकॉर्ड के लिए छात्रों को असाइनमेंट्स जमा करवाने के लिए कह रहे हैं। इन विद्यार्थियों ने तकनीकी विवि के कुलपति, तकनीकी शिक्षा मंत्री और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। उधर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि के कुलपति डॉ. एसपी बंसल ने कहा कि कुछ बच्चों ने ईमेल भेजकर इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में संबंधित महाविद्यालय के प्रिंसिपल को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना विवि की प्राथमिक जिम्मेवारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed