{"_id":"69e52975781d60c95d001a37","slug":"online-shopping-is-affecting-local-businesses-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-190756-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन शॉपिंग से स्थानीय कारोबार हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन शॉपिंग से स्थानीय कारोबार हो रहा प्रभावित
Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रचलन का का सीधा असर स्थानीय बाजार पर देखने को मिल रहा है। बड़सर के छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव ने स्थानीय व्यापार को लगभग ठप कर दिया है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पहले जहां त्योहारों और सीजन के दौरान बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ रहती थी, अब वही रौनक गायब हो चुकी है।
ग्राहक अब मोबाइल के माध्यम से ही कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य जरूरी सामान मंगवाना अधिक सुविधाजनक समझ रहे हैं। इसके चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स देकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, जिससे छोटे दुकानदार प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिनभर दुकानें खोलकर बैठने के बावजूद बिक्री नगण्य रह गई है, जिससे व्यापार चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
दुकानदारों ने यह भी बताया कि दुकान का किराया, बिजली बिल और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि आमदनी घटती जा रही है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना भी चुनौती बन गया है।
व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि स्थानीय व्यापार को बचाने के लिए विशेष नीतियां बनाई जाएं और ऑनलाइन कंपनियों पर कुछ नियंत्रण लगाया जाए, ताकि छोटे दुकानदारों को भी राहत मिल सके।