फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   online froud in man account

भोटा निवासी के खाते से उड़ाए 1.11 लाख रुपये

Tue, 29 Dec 2020 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के एक व्यक्ति के खाते से शातिरों ने 1.11 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को इस बात का पता तब चला जब वह बैंक शाखा में अपने खाते की जांच के लिए पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस चौकी भोटा में धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत भोटा के वार्ड नंबर 4 नरैण नगर के रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर को उनका एटीएम कार्ड उत्तर प्रदेश के बरेली में गुम हो गया था। उसने गूगल कस्टमर केयर नंबर 1800412278242 पर कॉल करने के बाद एटीएम कार्ड गुम होने के बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। फोन सुनने वाले व्यक्ति ने ग्राहक से पूछा कि आपका दूसरा एटीएम कार्ड है। दूसरे कार्ड का नंबर बताओ। राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने विश्वास करते हुए दूसरे एटीएम कार्ड का नंबर लिखा दिया। उन्होंने उसके बाद मोबाइल पर ओटीपी नंबर आया उसे भी लिखा दिया।
विज्ञापन

27 दिसंबर को जब राजेश कुमार पीएनबी बैंक भोटा से पैसे निकालने गया तो उसके खाते से 1 लाख 11 हजार 334 रुपये निकले हुए पाए गए। यह सुनकर उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने इसकी सूचना जल्द भोटा पुलिस चौकी में दी है। इस संदर्भ में भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी अजैब सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed