{"_id":"60ce27af8ebc3e32ca1ee1fe","slug":"onion-prices-doubled-in-two-weeks-fifteen-days-ago-it-was-selling-for-rs-20-a-kg-now-it-is-rs-35-per-kg-mustard-oil-is-already-rs-180-to-200-housewives-are-getting-upset-hamirpur-news-hamirpur-hp-news-sml374166188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते में ही दोगुनी हो गई प्याज की कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हफ्ते में ही दोगुनी हो गई प्याज की कीमतें
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। तड़के में इस्तेमाल होने वाला प्याज 35 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्याज 40 से 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। प्याज की कीमतों में दो हफ्तों में ही इतनी वृद्धि हुई है। पंद्रह दिन पूर्व प्याज 20 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा था। गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग प्याज की बोरियां खरीदते हैं ताकि दो तीन माह तक आराम रहे। गर्मियों के मौसम में प्याज सस्ता हो जाता था। लेकिन प्याज की कीमतें अधिक होने के कारण लोग परेशान हो गए हैं। हमीरपुर बाजार में प्याज की कीमत 35 रुपये, भिंड़ी 40 रुपये, टमाटर 30, घीया 30, रामातोरी 30, शिमलामिर्च 30, मटर 80, खीरे 40 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहे हैं।
दो सप्ताह पूर्व प्याज 20 रुपये, भिंड़ी 20, टमाटर 15, घीया 25, रामातोरी 25, शिमलामिर्च 25, खीरे 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे थे। वहीं सरसों के तेल की कीमतें भी 200 रुपये पार कर गई हैं। पी मार्का तेल की बोतल 200 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रही है। गृहिणियों, नीतू शर्मा, रमा कुमारी, संतोष कुमारी, निक्की आदि ने कहा कि सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल आया है। जिस कारण काफी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पहले ही आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला खाद्य नियंत्रक शिव राम राही ने कहा कि दुकानदार तय कीमतों से अधिक नहीं वसूल सकते हैं।