फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One thousand devotees paid obeisance at Avahadevi temple

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी मंदिर में एक हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 28 Sep 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Sep 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
One thousand devotees paid obeisance at Avahadevi temple
अवाहदेवी माता मंदिर में मां के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
शारदीय नवरात्र की पंचमी पर सामान्य रही श्रद्धालुओं की संख्या
विज्ञापन


संतोषी मांता मंदिर लदरौर में 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी/लदरौर (हमीरपुर)। अवाहदेवी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र की पंचमी पर श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रहीं। आमतौर पर नवरात्र के दौरान मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। शनिवार को मंदिर में एक हजार श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि मंदिर परिसर में चल रहे शत चंडी महायज्ञ और पूजन-जप से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।


यज्ञ की वेद मंत्रों की गूंज और आरती के स्वर से मंदिर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। मंदिर समिति के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया, सचिव पवन कुमार, धार्मिक अनुष्ठान संचालक ज्ञान चंद वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों का क्रम नौ दिन तक लगातार चलता रहेगा। आने वाले दिनों में अष्टमी और नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सच्चे मन से मां की पूजा करने पर हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। संतोषी माता मंदिर लदरौर में भी श्रद्धालु काफी संख्या में आ रहे हैं। शनिवार को मंदिर में 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी बेहतर इंतजाम किए हैं।

अवाहदेवी माता मंदिर में मां के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

अवाहदेवी माता मंदिर में मां के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed