फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One should use his/her franchise in every election: Manish Soni

हर निर्वाचन में करना चाहिए अपने मताधिकार का प्रयोग : मनीष सोनी

Wed, 20 Mar 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
किन्हीं कारणों से छूटे पात्र नागरिक चार मई तक मतदाता सूचियों में करवाएं पंजीकरण
विज्ञापन


डिग्री काॅलेज हमीरपुर में स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने किया आग्रह

विद्यार्थियों ने भी निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में अपने विचार साझा किए
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप यानी व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम एवं 38-हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता, मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि हमें हर निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूचियों में दर्ज होना चाहिए। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करने के लिए अब साल में चार बार इन सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जाता है। पात्र युवाओं को इस दौरान अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने चाहिए। एसडीएम ने कहा कि जो युवा अभी भी अपने नाम दर्ज नहीं करवा पाए हैं, वे चार मई तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। मनीष सोनी ने कहा कि हमें निर्भय होकर तथा किसी भी तरह के लोभ या प्रलोभन में आए बगैर स्वतंत्र रूप एवं अपने विवेक से मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र स्वीप के नोडल अधिकारी एवं एसबीपीओ किशोरी लाल, काॅलेज के एनएसएस प्रभारी उत्तम शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कई विद्यार्थियों ने भी निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed