{"_id":"612503bf8ebc3e79e55ab5ca","slug":"one-sample-out-of-77-of-food-items-failed-hamirpur-hp-news-sml381440326","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों के 77 में से एक सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों के 77 में से एक सैंपल फेल
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी हमीरपुर बाजार में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए कुल 23 सैंपल भरे। जिसमें सभी सैंपल ठीक पाए गए। तीन दिवसीय इस शिविर के दौरान कुल 77 सैंपल भरे गए। शनिवार को 23, सोमवार को 13 और मंगलवार को 23 सैंपल लिए गए। इनमें से महज एक तेल का सैंपल फेल हुआ, जबकि अन्य 76 सैंपल ठीक पाए गए। खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह सैंपल लिए।
सहायक आयुक्त ने स्वयं दुकानों में जाकर निरीक्षण किया और दुकानदारों को जागरूक किया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए दुकानदारों को आगे आने के लिए भी कहा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 21 से 24 अगस्त तक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने जंक फूड की दुकानों की चटनी, गोलगप्पे की दुकानों का पानी, हलवाइयों की दुकान में इस्तेमाल होने वाला तेल, सॉस आदि के सैंपल भरे।
खाद्य विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि विभाग ने सैंपल गुणवत्ता जांच शिविर लगाया। इसमें 77 सैंपल भरे गए। मंगलवार को कुल 23 सैंपल भरे गए, जिसमें सभी सैंपल ठीक पाए गए। इस शिविर में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधु बाला, प्रयोगशाला परिचारक चंदन कुमार, अक्षय, डीईओ संदीप और अन्य ने कार्य किया।