फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One more injured in bull attack in Hamirpur

हमीरपुर में सांड के हमले से एक और घायल

Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
One more injured in bull attack in Hamirpur
लावारिस सांड के हमले में घायल वार्ड आठ का व्यक्ति। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर क्षेत्र में घूम रहे हमलावर सांड ने रविवार को वार्ड नंबर आठ के एक और व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। इस टक्कर से व्यक्ति के बाजू में फ्रेक्चर आया है जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। वहीं, यह सांड पूर्व में एक व्यक्ति की जान ले चुका है, जबकि दो अन्य व्यक्तियों को घायल कर चुका है। रविवार को नगर परिषद हमीरपुर ने पशुपालन विभाग के सहयोग से इस उत्पाती सांड को बेहोश कर काबू किया और खैरी गोशाला भेजा है। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास भी मौके पर मौजूद रहे और सांड को काबू किया।
विज्ञापन

इस सांड ने एक सप्ताह पहले ही एक एलआईसी कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया था और उपचार के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई थी। इससे पूर्व एलआईसी कैंटीन संचालक और एक अन्य व्यक्ति को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद इस सांड को पकड़ने की योजना नगर परिषद ने बनाई थी, लेकिन रविवार को सांड ने वार्ड नंबर आठ के व्यक्ति को घायल कर दिया। इसके बाद सांड को पकड़कर गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि सांड को पकड़कर गोशाला भेजा गया है। यह सांड तीन लोगों को घायल कर चुका है, जबकि एक व्यक्ति की जान ले चुका है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर आठ के व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed