फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One arrested for theft at relative's house in Makkar

Hamirpur (Himachal) News: मक्कड़ में रिश्तेदार के घर चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत सलौणी क्षेत्र के मक्कड़ गांव में चोरी का मामला सामने आया है। आशीष कुमार ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा कि वह वीरवार को परिवार सहित अपनी बहन के घर गया हुआ था तो शाम को सबसे छोटे भाई का फोन आया कि उसने उनके एक रिश्तेदार को घर से कुछ सामान ले जाते देखा है। छोटे भाई ने कहा कि घर आकर देख लो, कुछ चोरी तो नहीं हुई है। जब वह पत्नी सहित शाम को घर लौटा तो देखा कि एक कमरा खुला है और उसमें सामान अस्त व्यस्त है। जबकि दूसरा कमरा लॉक ही था। अंदर जाकर देखा तो उस कमरे से एक लोहे का संदूक, लोहे का टब, लोहे की चौगांठे, गैस सिलिंडर, सोने की चेन और एक अंगूठी आदि सामान गायब था। उसने अपनी बहन के माध्यम से हमीरपुर पुलिस थाना में घटना की सूचना दी। सदर थाना पुलिस व भोटा चौकी से पुलिस की टीम रात को मौके पर पहुंची और रिश्तेदार के घर की तलाशी ली और आशीष कुमार का काफी सामान वहां से बरामद कर लिया। पुलिस ने रिश्तेदार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान भी जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed