{"_id":"675006281d0d9bec6b0c1312","slug":"oil-used-repeatedly-for-samosas-sample-failed-in-testing-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-142361-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: समोसों के लिए बार-बार इस्तेमाल किया तेल, जांच में नाै सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: समोसों के लिए बार-बार इस्तेमाल किया तेल, जांच में नाै सैंपल फेल
Wed, 04 Dec 2024 01:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
तलाई के लिए बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा एक ही तेल, टोटल पोलर कंपाउड पाए गए अधिक
ब्ल्ड प्रेशर और ह्दय रोगियों के लिए बेहद घातक है कई बार इस्तेमाल तेल के उत्पाद
विभागीय टीम ने मोबाइल वैन से लिए थे तेल के 56 सैंपल, नौ हुए फेल
नवंबर में जांच के दौरान 282 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
विभागीय जांच में खाने लायक नहीं है तेल, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद मिठाई की दुकानों और फास्ट फूड कॉर्नर में एक ही तेल को बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है। हमीरपुर जिले में मिष्ठान भंडार और मिठाइयों की दुकानों में इस्तेमाल के लिए गए तेल के सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से निर्धारित मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं।
नवंबर में विभाग की टीम की ओर से मोबाइल वैन के माध्यम से 282 खाद्य पदार्थों के सैंपलों को भरा गया था। इनमें तेल के 56 सैंपल थे। 56 सैंपलों में से नौ सैंपल फेल पाए गए हैं। यह सैंपल उन दुकानों से लिए गए थे, जहां पर अधिकतर समोसे पकौड़े और फास्ट फूड बनाया जा रहा है। ऐसे में अब विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को जुर्माना डाला जाएगा। विभाग की ओर से नवंबर के बाद एक साथ रिपोर्ट विभाग के पास सौंपी गई है, ताकि दुकानदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विभागीय जांच में पाया गया है कि बार-बार एक ही तेल का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर तलाई के लिए इस्तेमाल तेल का टोटल पोलर कंपाउड 25 फीसदी होना चाहिए, लेकिन विभाग की और से जांचे गए तेल में में यह 40 फीसदी तक पाया गया है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि विभागीय जांच में तेल के नौ सैंपल फेल पाए गए हैं, जिन्हें अब जुर्माना डाला जाएगा।
विज्ञापन
बचे हुए तेल को बेचने का विकल्प भी कर रहा असर
बार-बार तलाई के लिए एक ही तेल का प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर पकौड़े या कुछ तलने वाली चीज बनाने के बाद कड़ाही में कुछ मात्रा में तेल बच जाता है तो दोबारा से खाने के लिए इसको इस्तेमाल में लाने से बचना चाहिए। एक बार तेल के जलने के बाद उसमें होने वाली रसायनिक क्रियाएं, दोबारा इस्तेमाल के समय सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।