फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Officials should implement the vaccination program effectively: CMO

टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें अधिकारी : सीएमओ

Wed, 31 Jan 2024 02:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Officials should implement the vaccination program effectively: CMO
सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शत प्रतिशत टीकाकरण की शपथ लेते कर्मचारी। स्रोत: संस्थान
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों को टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के चिकित्सा अधिकारियों व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मां और बच्चे के जीवन को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के मकसद से यह प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन


रूटीन टीकाकरण मां और बच्चे के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। टीकाकरण से इन दोनों वर्गों में होने वाली बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण हो पाया है। इनके प्रभाव से मां व बच्चों में होने वाली लाखों मौतों को भी रोकना संभव हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक गर्भवती महिला तथा शिशु को सभी आवश्यक टीके समय पर लगें, उनकी गुणवत्ता उत्तम स्तर की हो तथा टीकाकरण से कोई भी बच्चा किसी भी सूरत में न छूट पाए। वहीं, कठिन परिस्थितियों में रह रहे परिवार, झोपड़ी निवासी तथा प्रवासी लोगों के परिवारों पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि सभी का एक समान टीकाकरण किया जा सके। टीकाकरण संबंधी समस्त डाटा को आरसीएच पोर्टल पर नियमित रूप से पूर्ण जानकारी सहित अपलोड करें ताकि जिला की उपलब्धि का सही आकलन डिजिटल रूप में उपलब्ध रहे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अजय अत्री, संजय जगोता, सूचना शिक्षा संप्रेषण अधिकारी सुरेश शर्मा, वैक्सीन एवं कोल्ड चेन मैनेजर अर्चना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed