फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Officials arrived at the scene and issued orders to halt work pending investigation.

Hamirpur (Himachal) News: मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच तक काम रोकने के आदेश जारी

Wed, 10 Dec 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। जौड़े अंब पंचायत में 30 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पंचायत भवन निर्माण में सामने आई अनियमितताओं के बाद विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

मामला उजागर होने के अगले ही दिन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए काम को रुकवा दिया है।
पंचायत भवन के निर्माण में टाई बीम में सीमेंट-कंक्रीट की जगह ईंट और पत्थर लगाकर काम किया जा रहा था, जो निर्माण मानकों के बिल्कुल विपरीत है। ऐसे में विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। विभाग की ओर से मामले में जांच बिठा दी गई है।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद जिला पंचायती राज विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और अनियमितताओं के चलते काम बंद करवा दिया है। यह काम आगामी आदेशों तक बंद रहेगा। भवन के टाई बीम में कंक्रीट की जगह भरे ईंट और पत्थर मामले को अमर उजाला ने मंगलवार को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर पर संज्ञान लेते हुए विभाग के एसडीओ सोमेश मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्य की पूरी जानकारी ली। बीते नवंबर माह में इस भवन के निर्माण के लिए ठेकेदार को टेंडर अवार्ड हुआ था। इसके बाद कुछ दिन पहले ही निर्माण कार्य शुरू किया गया था लेकिन शुरूआत में खामियां पाए जाने से यह कार्य विवादों से घिर गया है। इस मामले में संबंधित ठेकेदार से जवाबतलबी तय हो गई है।

एसडीओ सोमेश ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया है और उसकी विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने बताया कि काम को रोक दिया गया है ताकि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की अनियमितता आगे न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed