फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Officers were not on the spot, MLA stopped the work of tarring the road

Hamirpur (Himachal) News: मौके पर नहीं थे अफसर, विधायक ने सड़क की टारिंग का कार्य रुकवाया

Wed, 29 Jan 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Officers were not on the spot, MLA stopped the work of tarring the road
नरवाणा दी धार से चारियां दी धार सड़क कार्य का मुआयना करते विधायक रणजीत सिंह। स्रोत पार्टी
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा ने नरवाणा दी धार से चारियां दी धार सड़क की टारिंग का कार्य रुकवा दिया है। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान अधिकारियों के मौके पर उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। उधर, मामले में विभाग की ओर से संबंधित जेई से मौके पर उपस्थित न होने के स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विधायक रणजीत सिंह ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि सड़क को सही तरीके से समतल नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता भी मौके पर मौजूद नहीं थे। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो।
विज्ञापन

विधायक ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जनता के पैसे से हो रहा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता को मौके पर बुलाया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क के कार्य की नियमित निगरानी की जाए और बेहतर सामग्री का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर अनुपस्थित रहे जेई को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा। विभाग ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। 250 मीटर सड़क के टारिंग कार्य में करीब 12 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए पहले सड़क को खोदकर समतल किया जा रहा है।


नरवाणा दी धार से चारियां दी धार तक सड़क पर टारिंग कार्य किया जा रहा है। विधायक ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर संबंधित जेई मौजूद नहीं थे। मौके पर अनुपस्थित रहने पर संबंधित जेई को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-नितिश, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, टौणी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed