{"_id":"6761b99a3d24ec58f20e8efd","slug":"officers-should-ensure-all-necessary-arrangements-for-the-recruitment-rally-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-143537-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भर्ती रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें अधिकारी
विज्ञापन
हमीरपुर । उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला के प्रशासनिक, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को 17 जनवरी से 24 जनवरी तक अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज परिसर में आयोजित होने वाली थल सेना की भर्ती रैली में सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती रैली की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को डीआरडीए हमीरपुर के हॉल में आयोजित जिला प्रशासन, थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भर्ती रैली स्थल पर पेयजल, शौचालय, बिजली, जलपान, चिकित्सा सुविधा, परिवहन सुविधा, पार्किंग, टैंट और अन्य आवश्यक प्रबंधों के लिए सभी संबंधित अधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें तथा स्वयं आयोजन स्थल का दौरा करके आवश्यकतानुसार प्रबंध करें। थल सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि भर्ती रैली के लिए तीन जिलों के लगभग 3200 युवाओं ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास की है। इनके कॉल लैटर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। भर्ती रैली में प्रतिदिन औसतन लगभग 600 उम्मीदवारों का ग्राउंड टेस्ट होगा।