{"_id":"5f6a3e798ebc3e7c972d19fc","slug":"officer-become-poor-bpl-card-holder-hamirpur-hp-news-sml3459606136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता राशन डकारने वालों में एक्सईएन भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता राशन डकारने वालों में एक्सईएन भी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में फर्जी गरीब अफसरों और कर्मचारियों की संख्या नौ पहुंच गई है। इन सभी ने गरीबों का सस्ता राशन डकारा है। अब इस सूची में टेलीकॉम के एक्सईएन का नाम भी जुड़ गया है। विभागीय जांच के बाद इन सभी को जुर्माना लगाया गया है। सभी ने विभाग को 1.94 लाख रुपये जुर्माना राशि अदा कर दिया है। वहीं, सरकार ने संबंधित एसडीएम को इस मामले में जांच अधिकारी लगाया है। एसडीएम जांच करेंगे कि कैसे ये लोग सस्ते राशन या बीपीएल का लाभ सरकारी नौकरी में रहते हुए भी ले रहे थे।
सबसे पहले जिले में सरकारी नौकरी में दंपती और एसडीओ इसका लाभ लेने वाले सरकारी अफसर निकले। इसके बाद छह और सरकारी नौकरी वाले लोग इसके तहत लाभार्थी पाए गए। अब इनमें बिझड़ी क्षेत्र का एक अन्य व्यक्ति भी शामिल हो गया है, जो टेलीकॉम में एक्सईएन कार्यरत है। दंपती समेत नौ राशनकार्ड धारक सरकारी नौकरी में होते हुए सस्ते राशन और बीपीएल का लाभ लेते हुए पाए गए हैं। आठ ने तो पहले ही विभाग के पास जुर्माना राशि जमा करवा दी थी और मंगलवार को बिझड़ी क्षेत्र के नौंवेे व्यक्ति ने भी जुर्माना अदा कर दिया है। इन सरकारी अफसरों और कर्मचारियों में सहायक अभियंता, चिकित्सक, नर्स, अध्यापकों समेत पुलिस के कर्मचारी शामिल हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिवराम राही ने कहा कि ऐसे राशनकार्ड धारकों की संख्या नौ हो गई है। सभी ने विभाग को 1,94,293 रुपये जुर्माना अदा कर दिया है। सरकार के निर्देशानुसार संबंधित एसडीएम इस मामले की जांच कर रहे हैं।