फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   of approach road in Jabbal Khairian

Hamirpur (Himachal) News: जब्बल खैरियां में संपर्क सड़क के साथ धंसे डंगे को लगाना भूला विभाग

Sat, 03 Dec 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
of approach road in Jabbal Khairian
जब्बल खैरियां में संपर्क सड़क के साथ गिरा डंगा। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। विस क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जब्बल खैरियां में संपर्क सड़क किनारे एक माह पूर्व गिरे डंगे को विभाग आज तक नहीं लगा पाया है। डंगा गिरने के बाद विभाग ने संपर्क सड़क किनारे सुरक्षा के लिए कोई रेलिंग भी नहीं लगाई। जिससे राहगीरों, वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों प्रकाश चंद, सुरेश, नीलम, सुमित कुमार ने कहा कि संपर्क सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में वाहनों को पास देते समय कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन लोक निर्माण विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि संपर्क सड़क किनारे डंगा लगाने के बारे में वह विभाग को लिखित रूप में कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन आज तक डंगा नहीं लग पाया और समस्या बनी हुई है। इसी के चलते लोगों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान कर डंगा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

आचार संहिता होने के कारण अभी कार्य का टेंडर नहीं लग सकता है। जैसे ही आचार संहिता समाप्त होगी, उसके बाद ज़ल्द इसका टेंडर लगाकर विभाग मरम्मत का कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed