फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Observers entered the field to select Congress candidates

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए फील्ड में उतरे पर्यवेक्षक

Wed, 20 Mar 2024 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
बड़सर और सुजानपुर में प्रत्याशियों के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे
विज्ञापन

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने तीन-तीन पर्यवेक्षक किए हैं नियुक्त


कार्यकर्ताओं से मजबूत प्रत्याशियों को लेकर लेंगे फीडबैक

संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले में कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बड़सर और सुजानपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं की फीडबैक लेने के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक प्रदेश कांग्रेस के आदेशों पर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से नियुक्त किए गए हैं। दो दिन के भीतर ये पर्यवेक्षक विधानसभा की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को भेजेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी यह रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेगी।


हमीरपुर में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि पार्टी उपचुनाव के पूरी तरह से तैयार है। जिले में दोनों सीटों पर कांग्रेस उपचुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने अयोग्य घोषित विधायकों पर जमकर निशाना साधा। भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से नई-नई योजनाओं को सुजानपुर और बड़सर को लागू किया है। इसका आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। बागी नेता अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते थे। इसके चलते उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। कहा कि सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग करने की सिफारिश प्रदेश कांग्रेस से की गई है। यह कदम कांग्रेस पार्टी ने इसलिए उठाया है कि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे थे। ऐसे लोगों को पदों से हटाया गया है। इसकी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव का आगाज हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट मिलने के बाद संभावित प्रत्याशियों के नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। इस मौके पर केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि सीएम सुक्खू के नेतृत्व में जिले में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed