{"_id":"5fd655398ebc3e3b884c96a7","slug":"objection-dimanded-hamirpur-hp-news-sml3544235137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर की मतदाता सूचियों में नए नामों पर आपत्तियां आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर की मतदाता सूचियों में नए नामों पर आपत्तियां आमंत्रित
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों की मतदाता सूचियों में नए नामों के शामिल करने के आवेदनों पर परिषद के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ने आपत्तियां आमंत्रित की हैं। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि इन लोगों ने मतदाता सूचियों में अपने नाम शामिल करवाने के लिए फार्म-4 पर आवेदन किया है। इनके फार्म-4 की एक-एक प्रतिलिपि एसडीएम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाई गई है।
एसडीएम ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-9 की मतदाता सूचियों में नाम शामिल करवाने के लिए 26 लोगों ने आवेदन किया है। इनके नाम को लेकर अगर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह 15 दिसंबर शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करवा सकता है। 16 दिसंबर को इन आवेदनों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 5 के कुल 5 आवेदनों, वार्ड नंबर 11 के एक आवेदन, वार्ड नंबर एक के 4 आवेदन और वार्ड नंबर 8 के कुल 34 आवेदनों के संबंध में 15 दिसंबर शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती हैं। वार्ड नंबर 10 के 45 आवेदनों और वार्ड नंबर 4 के 27 आवेदनों को लेकर 16 दिसंबर शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं, जिनका फैसला 17 दिसंबर को होगा।